केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। डॉ. देवेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं और ओडिशा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रधान एक लोकप्रिय जननेता थे, जिन्होंने केंद्रीय परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने अपने जीवन को राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान से संवेदना व्यक्त की।

वहीं ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रधान के अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और मजबूत व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन ओडिशा और देश के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे भरना मुश्किल होगा।

बता दें कि डॉ. देवेंद्र प्रधान की राजनीति में दी गई सेवाएं और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनका निधन भाजपा और ओडिशा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने CAG चयन पैनल में CJI को शामिल करने की याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Spread the love

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने CAG की नियुक्ति के मामले में एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में केंद्र सरकार से मांग की…

दिल्ली में सरकार का बड़ा कदम, राशन कार्ड धारकों की ई-वैरीफिकेशन प्रक्रिया शुरू

Spread the love

Spread the loveदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग से दिल्ली के बही खातों को दुरुस्त करने के साथ-साथ कई लंबित योजनाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *