एलोन मस्क कुछ बड़ा करने जा रहे हैं: Grok अब लाइव है | xAI की सार्वजनिक बिक्री शुरू हो गई है!
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट भारत के लिए रवाना हो गई है। अमेरिकी सेना का C-17 विमान भारतीय नागरिकों को लेकर वापस आ रहा है। वॉइट हाउस में ट्रंप की वापसी के बाद से चलाई गई कई निर्वासन फ्लाइट में यह भारत के लिए पहली उड़ान है।
इसके पहले अमेरिका ने ग्वाटेमाला, होंडुरास और पेरू के लिए निर्वासन उड़ानें चलाई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने वापसी के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त सामूहिक निर्वासन अभियान शुरू किया है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि भारत के लिए प्रवासियों को लेकर जाने वाली पहली फ्लाइट रवाना हो गई है। भारतीयों को C-17 अमेरिकी सैन्य विमान में बिठाकर वापस भेजा रहा है।
खबरों के मुताबिक फ्लाइट ने अमेरिका के टेक्सास से उड़ान भरी है और 24 घंटे बाद भारत पहुंचने की उम्मीद है। इस डिपोर्टेशन फ्लाइट में 205 भारतीय नागरिक सवार हैं। कहा ये भी जा रहा है कि निर्वासन प्रक्रिया को दिल्ली की भागीदारी के साथ किया जा रहा है। निर्वासन उड़ान में सवार हर भारतीय नागरिक का सत्यापन किया गया है.
भारत ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों को देश में वापस लेने पर सहमति जताई थी. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पहले कहा था कि नई दिल्ली अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में रह रहे भारतीय नागरिकों की ‘वैध वापसी’ के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और अमेरिका ने करीब 18000 प्रवासियों की पहचान की है, जो अमेरिका में अवैध रूप से घुसे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की योजना सभी अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने की है।
राष्ट्रपति ट्रंप की वॉइट हाउस में वापसी के बाद यह भारत में पहला निर्वासन है. ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका में भारतीय अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की थी. इससे पहले भारत ने अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई थी .