श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी, दो घायल; पड़ोसी देश के कार्यवाहक राजदूत को किया गया तलब

मंगलवार सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है.  भारत में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार गोलीबारी में तीन अन्य भारतीय मछुआरे भी मामूली रूप से घायल हो गए। भारत ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।

मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। इसमें कहा गया है कि मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं और उनका फिलहाल जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना में तीन अन्य मछुआरों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका इलाज किया गया है। जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. मंत्रालय के मुताबिक मछुआरों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली स्थित श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया.  कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने भी यह मामला श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

Read Previous

खरगे के महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार कहा- सनातन धर्म के खिलाफ मानसिकता दर्शाता है

Read Next

‘यमुना के पानी में जहर’ मामले में बीजेपी सांसदों ने की केजरीवाल पर आपराधिक षडयंत्र रचने और अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular