इसरो ने अंतरिक्ष में अपना 100वां मिशन लॉन्च कर रचा इतिहास, बड़ी हस्तियों ने इसरो को बधाई दी

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि का 100वां लॉन्च मिशन सफल हो गया है। एनवीएस-02 उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित करने के बाद इसरो की इस उपलब्धि को बड़ा मुकाम करार दिया जा रहा है। देशभर की बड़ी हस्तियों ने इस मिशन की सफलता को लेकर इसरो को बधाई दी हैं।

इसरो ने बुधवार सुबह 6.23 बजे अपना 100वां मिशन लॉन्च किया। इसके तहत श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से जीएसएलवी-एफ15 के जरिए 2250 किलोग्राम की नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-02 को भेजा गया। नैविगेशन उपग्रह एनवीएस-2 नैविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टलेशन यानी नाविक शृंखला का दूसरा उपग्रह है। इस शृंखला में कुल पांच सैटेलाइट भेजी जानी हैं।

इससे पहले एनवीएस-01, जो दूसरी पीढ़ी का पहला सैटेलाइट था, 29 मई 2023 को जीएसएलवी-एफ12 के जरिए लॉन्च किया गया था। जबकि, एनवीएस-02, एनवीएस सीरीज का दूसरा सैटेलाइट है। इसमें एल1, एल5 और एस बैंड में नेविगेशन पेलोड के साथ-साथ सी-बैंड में रेंजिंग पेलोड भी लगाया गया है, जैसा कि इसकी पहली पीढ़ी की सैटेलाइट एनवीएस-01 में था। अंतरिक्ष मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, एनवीएस-02 के जरिए भारत अपने नाविक सिस्टम को मजबूत करेगा।

इसरो का यह उपग्रह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से देश में ही बना है। इसे यूआर सैटेलाइट सेंटर में डिजाइन, विकसित और तैयार किया गया है। नवंबर-दिसंबर 2024 के बीच इस सैटेलाइट की टेस्टिंग की गई, जिसमें इसकी हर परिस्थिति का सामना करने की काबिलियत को परखा गया। इसमें भारत के सटीक समय की जानकारी देने के लिए एक परमाणु घड़ी भी लगाई गई है, जिसे रूबिडियम एटॉमिक फ्रीक्वेंसी स्टैंडर्ड भी कहा जाता है।

Related Posts

अमेरिका से अमृतसर ही क्यों डिपोर्ट हो रहे भारतीय? जानें क्या है वजह

Spread the love

Spread the loveअमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों को अमेरिकी सेना के विशेष विमान से अमृतसर लाने को लेकर चर्चा छिड़ गई है। राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को अलग-अलग…

भूकंप से खुली दिल्लीवासियों की नींद! पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में सोमवार सुबह लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए. कई सेकंड तक धरती डोलती रही जिसके बाद लोग अपने घरों से भागे. भूकंप का केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *