बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे, आम लोगों की तरह ही संगम में डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

Spread the love

महाकुंभ अब खत्म होने वाला है। 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग पावन डुबकी लगाने पहुंचे। इसमे बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शरीक हुए। अब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे हैं।

अक्षय ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई। भारी भीड़ के बीच आम लोगों की तरह ही अक्षय कुमार इसमें शामिल हुए और स्नान किया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

अक्षय कुमार आज सुबह महाकुंभ मेले में पहुंचे। अभिनेता ने सादे और सरल अंदाज में नजर आए। बिना किसी दिखावे के उन्होंने संगम में स्नान किया। सफेद कुर्ता पायजामा पहना उन्हें संगम में स्नान करते देखा गया। भारी भीड़ के बीच से होते हुए वो घाट पर पहुंचे और लोगों के साथ ही उन्होंने आम लोगों की तरह ही स्नान किया।

इसके बाद अक्षय ने हाथ जोड़कर पूजा की। पूजा के बाद एक्टर गंगा, यमुना और सरस्वती संगम से बाहर आए। इस दौरान वो अपने चाहने वालों से हाथ मिलाते दिखे। एक्टर के फैंस उनका ये सरल स्वभाव देखकर हैरान हो गए और अब उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

एक्टर की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘अक्षय इतने बड़े एक्टर बन गए हैं, लेकिन आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं।’ एक और एक्स यूजर ने लिखा, ‘अक्षय बड़े दिल वाले हैं, वो अपने फैंस को निराश नहीं करते।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अक्षय अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।’ इस तरह के कमेंट आ रहे हैं। वहीं कई लोग अक्षय की फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से वो बिना किसी सहारे के नदी में उतरकर स्नान करते हैं, उसकी भी तारीफ हो रही है। 

बता दें कि अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं। इस साल की शुरुआत उन्होंने ‘स्काई फोर्स’ से की जिसने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा वो जल्द ही ‘वेलम टू द जंगल’, ‘हाउसफुल 5’, ‘भूल बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Related Posts

IIFA अवार्ड्स 2025 विजेताओं की पूरी लिस्ट हुई जारी, किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ 10 पुरस्कारों के साथ बनी सबसे बड़ी विजेता

Spread the love

Spread the loveIIFA अवार्ड्स 2025 विजेताओं की पूरी लिस्ट रविवार की रात जारी कर दी गई है। IIFA अवार्ड्स का सिल्वर जुबली संस्करण रविवार को जयपुर में एक शानदार समारोह…

व्हाइट हाउस के पास हथियार लहरा रहे शख्स को सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

Spread the loveव्हाइट हाउस के पास हथियार लहरा रहे एक शख्स को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों ने गोली मार दी। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह एक हथियारबंद व्यक्ति को व्हाइट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *