पीएम मोदी ने मन की बात के 119वें संस्करण को किया संबोधित, स्पेस में सेंचुरी, तकनीक में क्रांति से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी का किया जिक्र

Spread the love

पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सबसे पहले क्रिकेट की बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वालां हूं। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई। लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल-1 या फिर एक ही रॉकेट से एक ही बार में 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो – इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा- हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।

मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।’ इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स को देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। वे आठ मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।

मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ रह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं।’

बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी, और तब से यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। न केवल बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर बात होती है, बल्कि स्थानीय और सामाजिक परिवर्तन को लेकर हो रही कोशिशों का भी जिक्र होता है।

 पिछली बार मन की बात का 118वां एपिसोड गणतंत्र दिवस से पहले प्रसारित किया गया था। मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इसमें वह राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं।

Related Posts

व्हाइट हाउस के पास हथियार लहरा रहे शख्स को सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

Spread the loveव्हाइट हाउस के पास हथियार लहरा रहे एक शख्स को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों ने गोली मार दी। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह एक हथियारबंद व्यक्ति को व्हाइट…

‘छावा’ की कमाई में गजब की तेजी, साल 2025 में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म का बनाया रिकॉर्ड.

Spread the love

Spread the loveविक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने 3 हफ्तों में वो कारनामा कर दिखाया जो इस साल रिलीज हुई किसी भी फिल्म ने अभी तक नहीं किया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *